मध्यप्रदेश में 3614 कोरोना पॉजिटिव, 157 नए मरीज मिले

मध्यप्रदेश में 3614 कोरोना पॉजिटिव, 157 नए मरीज मिले

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रविवार को 157 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) सामने आये हैं| इन्हे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 3614 हो गई है| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा शाम 6:00 बजे के बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक रविवार को मध्य प्रदेश के कुल 4059 सैंपल की जांच की गई इनमें से 3807 सैंपल नेगेटिव पाए गए जबकि 157 सैंपल पॉजीटिव पाए गए। 95 सैंपल रिजेक्ट हो गए। प्रदेश में अब तक कोरोना से 215 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं|

नए मामलों में सबसे अधिक संक्रमित इंदौर (Indore) में हैं। इंदौर में कल की संख्या 1780 से बढ़कर आज 1858 हो गयी। रविवार को 78 नए पॉजिटिव मिले हैं| यहां अभी तक 89 लोगों की मौत हुयी है।  भोपाल (Bhopal) में 39 नए मामले मिले हैं| संक्रमितों की कल की संख्या 704 से बढ़कर आज 743 हो गयी। संक्रमितों में एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी तरह उज्जैन में 10 नए केस मिले हैं, जबलपुर में 4, बुरहानपुर में 8, देवास में 7, होशंगाबाद में एक, ग्वालियर में पांच, नीमच में दो, सतना में एक, भिंड में एक और डिंडोरी में एक नया मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल में 39 नए मामले, 18 स्वस्थ होकर घर लौटे
राजधानी भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है| संक्रमितों की संख्या बढ़कर आज 743 हो गयी। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया की आज चिरायु हॉस्पिटल से 18 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। आज जो सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 39 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। अब तक भोपाल में 422 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। भोपाल में आज तक कुल 725 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में अभी तक 30 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की विगत दिनों मृत्यु हो चुकी है। भोपाल के अभी तक व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से 415 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews