प्रदेश के 37 लाख लोगों को अगले माह से मिल सकेगा निशुल्क राशन

प्रदेश के 37 लाख लोगों को अगले माह से मिल सकेगा निशुल्क राशन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
प्रदेश के 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक नि:शुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अगले माह से सभी को राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। राशन पर्ची बनाने का काम इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को 31 अगस्त तक आवश्यक रूप से पूरा कर लें, जिससे अगले माह से हितग्राहियों को राशन पर्ची के आधार पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश का श्रमिक यदि प्रदेश के बाहर काम करना चाहता है तो उसे प्रदेश के बाहर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए उसे संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा, जिससे उसे वांछित स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

वेयर हाऊस निर्माण में सशुल्क विभागीय एक्सपर्ट मिल सकेंगे

बैठक में संचालक खाद्य तरूण पिथोड़े ने बताया कि विभाग वेयर हाऊस के निर्माण के संबंध में अशासकीय व्यक्ति को विभागीय एक्सपर्ट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करेगा। इस सुविधा का लाभ संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था एक निश्चित शुल्क जमाकर ले सकेगी। वेयर हाऊस के क्षेत्र में काम करने वालों को मदद मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews