4 विधायकों का CM शिवराज को पत्र, पुलिसकर्मियों का वेतन ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग

4 विधायकों का CM शिवराज को पत्र, पुलिसकर्मियों का वेतन ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

अब राजस्थान में चल रहे आरक्षकों (कॉन्स्टेबल) के ग्रेड पे बढ़ाने (Raise grade pay) की मांग का असर अब प्रदेश में दिखाई दे रहा है। अब एमपी के चार विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और मांग की है कि पुलिस कर्मियों का वेतन ग्रेड-पे 1900 से बढ़ाकर 2400 किया जाए।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखने वालों में सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत (गुड्डू), आलोट विधायक मनोज चावला, राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर और पन्ना जिले के गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी ने आरक्षकों के मानदेय बढाने की मांग की है।पत्र में विधायकों द्वारा राजस्थान में तत्कालीन बढ़े ग्रेड-पे वेतनमान का हवाला दिया है।

पत्र के माध्यम से कहा गया है कि पुलिसकर्मियों से 24 में से लगभग 22 घँटे तक काम लिया जाता है।कोरोना काल मे 24-24 घँटे ड्यूटी की गई है, ऐसे में सरकार को आरक्षकों का पे ग्रेड बढाने चाहिए। लंबे समय से आरक्षक वर्ग 1900 से 2400 ग्रेड पे की मांग भी कर रहा है, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय कभी कुछ नही मिला।

बता दे कि राजस्थान में पुलिस कांस्टेबलों (Police Constable) ने 3600 ग्रेड पे की मांग को लेकर करीब 100 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखा हैं। विधायकों ने पुलिस कांस्टेबलों को राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) में भी इस मामले को उठाने का आश्वासन दिया है, ऐसे में पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री से मांग पूरी करने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वही एमपी में विधायकों ने मांग उठाना शुरु कर दिया है।अब देखना होगा कि पहले राजस्थान के विधायकों की मांग पूरी होती है या मध्यप्रदेश के ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews