गरबा और रामलीला के दौरान 4 लोगों की हार्ट अटैक से मौत, समाजसेवी विभांशु जोशी ने दी ये सलाह

katni news, Navratri 2023

Navratri 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। त्योहार का मौसम है और नवरात्रि के दौरान हर जगह गरबे की धूम है। लेकिन इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 4 युवकों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गरबा खेलने के दौरान या मंच पर नाटक के बीच हुए इन हादसों ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक जगह तो बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की भी सदमे से जान चली गई। इन घटनाओं के सामने आने के बाद वकील, समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर श्री विभांशु जोशी ने सभी से सतर्क रहने और त्योहार के उत्साह के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Transfer 2022: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत 54 अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

महाराष्ट्र के पालघर में मनीष नरपजी सोनिग्रा गरबा खेल रहे थे। 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी और वो जिंदगी से भरे हुए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गरबा खेलेत हुए वे गिरकर बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिक कर दिया। इस खबर को सुनकर उनके पिता को इतना सदमा लगा कि अस्पताल में ही उन्हें भी हार्ट अटैक आ गया और वे भी चल बसे। वहीं गुजरात के आणंद जिले में वीरेंद्र सिंह राजपूत नाम के युवक को भी गरबा खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सलेमपुर गांव में रामलीला का मंचन हो रहा था और इसी दौरान हनुमान की भूमिका निभाने वाले रामस्वरूप की मौत हो गई। अयोध्या के रुदौली में रावण की भूमिका करने वाले पतिराम रावत की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

ये सारे उदाहरण डराने और सचेत करने वाले हैं। हम त्योहारों के दौरान बहुत जोश और ऊर्जा से भरे होते हैं। ऐसे में हम अतिरिक्त उत्साह में कई बार अपने शरीर को आराम देना भूल जाते हैं। समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर श्री विभांशु जोशी ने सभी से अपील की है कि गरबा खेलते हुए अपना ध्यान रखें। उन्होने कहा कि ‘कोविड के बाद फेफड़े की शक्ति कम हुई है इसलिए गरबा खेलते हुए बीच में 20-20 मिनिट का ब्रेक लें। यदि आप गरबा कर रहे हैं तो एक साथ बहुत तेजी से गरबा न करें। इसके संगीत की गति 25 साल के नौजवान के लिए तैयार की गई है और अगर इससे अधिक आयु के लोगों को एक साथ बहुत देर तक बहुत तेज गति में गरबा नहीं खेलना चाहिए।’ ये बहुत काम की सलाह है और इसे मानते हुए हम सभी को त्योहार के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उत्साह में आकर अपने सेहत को नजरअंदाज न करें और जरा भी ठीक न लगने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

[dgv_vimeo_video id=”756682379″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews