कोरोना की आशंका के चलते इंग्लैड से भोपाल आए 4 लोगों को किया आइसोलेटेड

कोरोना की आशंका के चलते इंग्लैड से भोपाल आए 4 लोगों को किया आइसोलेटेड

corona

भोपाल। खबर है कि कोरोना चलते इंग्लैंड से आए 4 लोगों को भोपाल के होटल में आइसोलेटेड किया गया है।  ये चारों भारतीय हैं और इंग्लैंड में ये कोरोना पीड़ित मरीज के साथ कार में घूमे थे। इस बात की सूचना मिलने पर भोपाल का स्वास्थ्य विभाग होटल पहुंचा, इनके साथ भोपाल कलेक्टर भी मौजूद थे। अब इन चारों को अलग-अलग कमरों में आइसोलेटेड कर दिया गया है और ये लोग अगले कुछ दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के संरक्षण में रहेंगे।

आपको बता दें कि कोरोना की रोकथाम के लिये हर जगह कड़े इंतजाम किये जा रहे है। बड़े आयोजनों और समारोहों पर रोक लग दी गई है, प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरते और अधिक भीड़ वाली जगह जाने से बचें। वहीं स्कूल, सिनेमाघर भी कुछ समय के लिये बंद कर दिये गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews