
Suicide in Bhopal : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें पति-पत्नी समेत दो बच्चे शामिल हैं। दरअसल, मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिनके पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है कि कर्ज से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
दरअसल, सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि समझ में नहीं आ रहा उनके हंसते-खेलते परिवार को आखिर किसकी नजर लग गई। हमारे परिवार के लोगों से हम सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहते है क्योंकि हमसे जुड़े सभी लोग मेरे एक गलती के कारण काफी ज्यादा परेशान हो गए है। हम अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जी रहे थे, उसे कोई परेशानी नहीं थी। किसी बात की चिंता नहीं थी लेकिन अप्रैल के महीने में मुझे एक ऑनलाइन काम करने का मैसेज आया। जिसमें मैं धीरे-धीरे फंसता चला गया। जिसके बाद मुझ पर काम का दबाब ज्यादा पड़ने लगा। जब मेरे पास पुरे पैसे खत्म हो गए तो कंपनी वालों ने लोन लेने को कहा। इसके लिए मैनें मना कर दिया क्योंकि मेरा सिविल पहले से ही खराब था लेकिन कंपनी वालों के कहने पर मुझे लोन मिलता गया।

परिवार में किसी को नहीं थी काम की जानकारी
आगे नोट में मृतक ने लिखा कि इस काम की जानकारी उसके परिवार में किसी को नहीं थी। यहां तक की उसकी पत्नी को भी इस काम की भनक नहीं थी। वहीं, ऑनलाइन जॉब देने वाली कंपनी का शिकार होने के बाद मुझे लगा कि पैसे मिलते ही मैं सब का लोन चुका दुंगा और ये सब छोड़ दूंगा लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि इतना सब कुछ हो जाएगा। मुझ पर कंपनी वालों ने लोन का कर्जा इतना कर दिया कि मैं खुद भी हैरान होता चला गया। मैं समझ गया कि मेरे साथ फ्रोड हुआ है। कंपनीवालों ने बात-बात पर पैसे का दबाव बनाना शुरू दिया और जून में लोन का कर्जा इतना ज्यादा हो गया कि लोन रिकवर करने वालों ने धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मैनें किसी भी तरह पैसे इक्कठा कर लोन चुका दी।

लोन वालों ने फोन किया हैक
वहीं, जुलाई में लोन वालों ने मेरा फोन हैक करके उसकी डिटेल्स निकाल कर मेरे रिश्तेदारों, दोस्तों को बलैक्मेल करने लगे कि तुम्हारी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे नहीं तो लोन चुकाओ। केवल इतना ही नहीं, पूरे परिवार को भी बदनाम करने की धमकी भी दी। इसलिए मजबूर होकर आज मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। नोट के आखिरी में लिखा कि मेरा ये निवेदन है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवार वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों को लोन के लिए परेशान न किया जाए। मैं सभी से माफी मांगता हूँ, हमें माफ कर दें।


सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

