भोपाल में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव, 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

भोपाल में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव, 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या बढ़ती जा रही है| बुधवार को भोपाल में कोरोना के नए मरीज मिले है| मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया की 533 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 41 कोरोना के नए मरीज मिले है| अब तक भोपाल में 364 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।

सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। भोपाल में 4 मई को तीन और 5 मई को एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल 20 कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। भोपाल में अब तक कुल 638 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। वहीं एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से 358 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है।

चिरायु अस्पताल से 27 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौटे
आज चिरायु अस्पताल से 27 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। इन सभी कोरोना योद्धाओं ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया और अभिनंदन किया। सभी स्वस्थ हुए लोगो ने भोपाल की जनता से अपील की है कि आप सभी लोग जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ घर मे रहे लॉक डाउन का पालन करे , जरा सी लापरवाही पूरे परिवार और मोहल्ले को खतरे में डाल देती है।

डिस्चार्ज हुए 27 व्यक्तियों में निकिता मंडलोई, सलमा बी , सरोज देवी सिंह ,निधि सिंह ,तनु पटेल, नीलम साहू ,अंशिका साहू, वंशिका साहू, मोहिनी, संगीता शिंदे ,रामपाल सिंह सोलंकी , दीमाकुलाल जघेला, संध्या जैन, अब्दुल सलमान, संजय सातनकर, शतरंज अहमद डॉ. प्रजय , डॉ. निमसाब राव इवने, डॉ.बबली यादव, डॉ.निधि वर्मा, मोहम्मद आतिफ ,हरिओम मिश्रा ,ज्योति दुबे ,ममता जाटव ,गोपाल धनगर ,मुमताज अनासी, डॉ. स्याद मोह. आसिम इसमें शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews