भोपाल में टीबी अस्पताल के अधीक्षक समेत 47 नए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल में टीबी अस्पताल के अधीक्षक समेत 47 नए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है| भोपाल में एक बार फिर 47 नए पॉजिटिव सामने आये हैं| इसमें टीबी अस्पताल के अधीक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, 25वीं बटालियन का एक जवान भी संक्रमित आया है।

इसके साथ आरजीपीवी में एक संदिग्ध भी पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव मिलने वालों में इतवारा क्षेत्र के पांच, इब्राहिम गंज के दो, कोहेफिजा बीडीए कॉलोनी के दो, भीम नगर में दो, ईदगाह हिल्स में दो सहित अन्य क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिले है। इन्हे मिलकर भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2798 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 95 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2089 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। अब राजधानी में 581 एक्टिव केस बचे हैं।

जून में बेकाबू हुआ कोरोना, चार गुना बढे मरीज
राजधानी भोपाल में जून के महीने में तेजी से संक्रमण फैला है| पहले प्रदेश में सर्वाधिक केस इंदौर में सामने आ रहे थे| लेकिन अब भोपाल में रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिल रहे हैं| शहर में पहला मरीज 22 मार्च को मिला था। इसके बाद संक्रमण की दर बढ़ने लगी और नए-नए क्षेत्रों में संक्रमण फैलने लगा। अप्रैल महीने में शहर में 500 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके थे। औसतन 12 से 13 मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे। भोपाल में जून में संक्रमण की दर करीब चार गुना ज्यादा हो गई। जून में प्रतिदिन मरीजों की दर यर 13 से बढ़कर अब 48 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews