
Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi
मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 5 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। जिनमें 3 प्वांट्समेन- शशी कुमार, जुनैद खान, मनोज लोधी, 1 ट्रेन मैनेजर-अभिषेक परसाई एवं 1 ट्रैक मेनटेनर-भगवान दास राय शामिल है।

कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।

रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन
इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
