515 सम्पत्तियों का हुआ लीज नवीनीकरण, 700 मामलों में प्रक्रिया जारी

515 सम्पत्तियों का हुआ लीज नवीनीकरण, 700 मामलों में प्रक्रिया जारी

भोपाल। शुक्रवार को प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक संभागायुक्त एवं प्राधिकरण की अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को विचारोपरांत पारित किया गया है। उक्त एयरो सिटी योजना में पेट्रोल पम्प हेतु रिक्त भूखण्ड के विक्रय के सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जानकारी दी गई है कि प्राधिकरण द्वारा 515 सम्पत्तियों के लीज नवीनीकरण किये गये, जिससे प्राधिकरण को 33.00 लाख रूपए की आय हुई, वर्तमान में लीज नवीनीकरण के 700 मामले अभी प्रक्रिया में चल रहे हंै।

बैठक में नार्थ एवं साउथ टीटी नगर की पुर्नघनत्वीकरण योजना में सलाहकार भुगतान एवं प्राधिकरण द्वारा किये गये व्यय की प्रतिपूर्ति स्र्माटसिटी से भोपाल विकास प्राधिकरण के पक्ष में शासन द्वारा कराये जाने की स्वीकृति हेतु संचालक मण्डल में अनुमोदन किया गया । इस बैठक में प्राधिकरण द्वारा एयरो सिटी योजना के अन्र्तगत 1.68 हेक्टेयर भूमि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पक्ष में मप्र शासन के अनुमोदन उपरांत दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई, उक्त भूमि पर मण्डल द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाना है। प्राधिकरण द्वारा योजना क्षेत्र के अन्र्तगत शान्तीनगर की 1.73 एकड भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र जैन मंदिर समिति को दिये जाने की स्वीकृत प्रदान की गई।
चेतक काम्पलेक्स योजना में स्थित प्रथम तल एवं द्वितीय तल के हाल को किराये पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कर्मचारी हित के भी निर्णय लिये गये जिसमें कार्यभारित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अर्ध वार्षिकी आयु 62 वर्ष किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त, मुख्य वन संरक्षक,अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ अभियांत्रिकी, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, अधीक्षण यंत्री मक्षेविविकं. उपस्थित थे, बैठक का संचालन सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्जू पवन भदौरिया द्वारा किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews