Jobs In Madhya Pradesh : NHM ने निकाली संविदा के 5835 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

CGPSC Recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine ) की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने एक बार फिर भर्तियां करना शुरू कर दिया है| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने संविदा पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लेबोरेटरी टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स के 5835 पदों पर भर्ती (Recruitment) शुरू कर दी है

इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट, nhmmp.gov.in पर तीन अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है। इन भर्तियों के तहत कुल 5,835 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें से 2664 पद स्टाफ नर्स के, 2551 पद एएनएम के और 620 पद लैब टेक्नीशियन के हैं। इन पदों पर 28 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे|

जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन कर्मचारियों को अभी 31 मार्च 2021 तक रखा जाएगा। इसके बाद सेवा बढ़ाने पर विचार होगा। ये पद आरक्षण नियमों के तहत भरे जाएंगे और कर्मचारियों को अलग-अगल श्रेणी में 12 से 20 हजार रुपये महीना मानदेय दिया जाएगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तय है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NMH MP की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.nhmmp.gov.in से 15 जनवरी 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews