MP के बिजली कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, 2 अक्टूबर को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, 6 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी, ये है प्रमुख मांगे

mp patwari news

MP electricity Employees News : मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों का सब्र अब टूटने लगा है, मांगे पूरी ना होने के साथ अब तीनों संगठन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ, यूनाइटेड फोरम, पांवर इंजीनियर एम्पलाईज एसोसिएशन (पिया) एक साथ आ गए है और 2 अक्टूबर सोमवार को भोपाल में बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

दरअसल, प्रदेश के 70000 बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी 8 सुत्रीय मांगों को लेकर संर्घषरत है, लेकिन अबतक ना उनकी मांगे पूरी हुई है और ना ही सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा महापंचायत बुलाई गई है, ऐसे में आक्रोशित बिजली कर्मचारी अब 2 अक्टूबर को फिर भोपाल में आंदोलन करने जा रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि जबतक मांगे पूरी ना होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी

बिजली कर्मचारियों का कहना है कि ऊर्जा सचिव के लिखित समझौते के बाद भी अबतक मांगे पूरी नहीं हुई है, ऐसे में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन उपवास ध्यान आकर्षण करेंगे।वही 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, इससे  प्रदेश की विद्युत व्यवस्था बिगड़ सकती है ।बता दें कि बिजली कंपनियों ने 70000 बिजली कर्मी एवं 52000 पेंशनर को देने से इनकार कर दिया है, ऐसे में अब कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews