मप्र में फिर मिले 796 कोरोना पॉजिटिव, 50 जिलों में नए केस, 16 मौतें

मप्र में फिर मिले 796 कोरोना पॉजिटिव, 50 जिलों में नए केस, 16 मौतें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) धीरे धीरे शहरों से होते हुए कस्बों, गाँवों तक पहुँच चुका है| लॉकडाउन से मिली राहत के बाद से ही स्थिति बेकाबू हो चुकी है| जिसके चलते रोजाना 700 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं| पिछले 24 घंटे में 796 नए पॉजिटिव मिले हैं| इससे पहले गुरूवार को यह आंकड़ा एक हजार का पार चला गया था| जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43 हजार के पार हो चुकी है|

शुक्रवार शाम को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20126 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 166 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 19330 सैंपल नेगेटिव और 796 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।

प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43414 हो गई है| 570 मरीज डिस्चार्ज किए गए। जिसके बाद प्रदेश में स्वस्थ हुए लोगोंकी संख्या 32405 हो गई है| पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद अब तक 1081 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है| इंदौर में 157 भोपाल में 68 जबलपुर में 92 ग्वालियर में 54 नए मरीज सामने आये हैं| सिर्फ सीधी और शिवपुरी को छोड़कर 50 जिलों में नए मामले सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews