लाखों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी सातवें वेतनमान के एरियर की चौथी किस्त, आदेश जारी, खाते में बढ़कर आएगी राशि

salary news

7th Pay Commission : मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचायनालय ने शिक्षकों के सातवें वेतनमान के एरियर की चौथी किस्त जारी कर दी है। इस संबंध में डीपीआइ की आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। इसका लाभ प्रदेश के एक लाख 84 हजार कर्मचारियों शिक्षकों को मिलेगा।

1 लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नवीन शैक्षणिक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) के शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान के एरियर की चौथी किस्त का भुगतान करने के लिए डीपीआई ने आदेश जारी कर दिए है।इसका लाभ एक लाख 84 हजार प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा।बता दे कि एक जुलाई 2018 को अध्यापक संवर्ग का नवीन शैक्षणिक संवर्ग में संविलियन किया गया था।

31 मई तक किस्त जारी करने के आदेश

लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 मई 2023 तक चौथी किस्त का भुगतान किया जाना है। इस आदेश से प्राथमिक शिक्षक को 15 से 20 हजार, माध्यमिक शिक्षक को 20 से 25 हजार और उच्च माध्यमिक शिक्षक को 30 से 35 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। वही भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews