मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 8 अफसर बने IPS, आदेश जारी

महिला थानों

भोपाल।

राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पदोन्नति की गई है।रापुसे संवर्ग के 8 अफसरों को आईपीएस बनाया गया है।इसके आदेश केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए है।इसके लिए 1995 बैच के 24 अफसरों के नाम भेजे गए थे, जिसमें से आठ को पदोन्नति मिली है।

दरअसल, हाल ही भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्‍नति के लिए दिल्ली में डीपीसी हुई थी, जो 2018 में पदोन्‍नत होने वाले अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड करने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 1995 बैच के अनिल मिश्रा तथा देवेंद्र सिरोलिया के नाम को छोड़कर सुशील रंजन सिंह, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, रघुवंश कुमार सिंह, विकास पाठक, श्रद्धा तिवारी, वैष्णव शर्मा और सिद्धार्थ चौधरी के नाम को हरी झंडी दी गई। आज इसके आदेश जारी किए गए है।

बता दे कि 2008 बैच के 8 पुलिस अधिकारी रिटायर्ड हो रहे हैं, इन्हीं के पद खाली होंगे। मध्य प्रदेश कैडर का 33 फीसदी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलता है। हर साल जितने पुलिस अधिकारी रिटायर्ड होते हैं उतने ही पद खाली होते हैं और उन्हीं पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिल्ली में होती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews