भोपाल के कई इलाकों में 24 मई को 9 घंटे का पॉवर कट

electricity-connection-is-must-for-jhaki-and-pandal

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है, वही इस गर्मी के कहर में बिजली विभाग का पॉवर कट लोगों के लिए और परेशानी बढ़ा रहा है, प्री-मानसून मेंटेन्स के चलते 24 मई, बुधवार को कई इलाकों में 2 से 9 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इनमें तुलसीनगर, छोला, जेपी नगर, दानिश हिल्स व्यू, आदमपुर छावनी, पंचवटी कॉलोनी, इंद्रा विहार, वल्लभ नगर समेत कई इलाके शामिल हैं। बिजली कंपनी यहां मेंटेनेंस करेगी। जिससे सप्लाई नहीं हो पाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, बुधवार को तीन शिफ्ट में मेंटेनेंस होगा। इस कारण बिजली की सप्लाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक -जेपी नगर, रिसालदार कॉलोनी, छोला, पंचवटी कॉलोनी, इंद्रा विहार बी और सी सेक्टर, वल्लभ नगर, तुलसी नगर, रचना विहार, सी और जी सेक्टर, मुस्कान परिसर, माता मंदिर, सीआई होम्स, दानिश हिल्स व्यू, सागर इन्क्लेव, फाइन एवेन्यू, जानकी अपार्टमेंट एवं आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक -आदमपुर छावनी, ज्ञानगंगा कॉलोनी एवं आसपास का एरिये में सप्लाई नहीं होगी।
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक – कोलार कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी एवं आसपास मेंटेनेंस के चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews