दिग्विजय और कमलनाथ के 9 मंत्रियों की चुनाव आयोग में शिकायत

दिग्विजय और कमलनाथ के 9 मंत्रियों की चुनाव आयोग में शिकायत

भोपाल।
आज बुधवार सुबह बैंगलुरु में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बीजेपी(BJP) ने पूर्व मुख्यमंत्री(former minister) और कांग्रेस (congress)से राज्यसभा उम्मीदवार(rajyasabha candidate) दिग्विजय सिंह (digvijay)के साथ कमलनाथ (kamalnath)के 9 मंत्रियों के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर राज्यसभा चुनाव में उनके पक्ष में वोट देने के लिए दबाव डालने की शिकायत की है।उन्होंने मांग की है कि दिग्विजय और प्रदेश सरकार के 9 मंत्रियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए, ताकि राज्यसभा के चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो सकें। शिकायत के साथ दिग्विजय के साथ बेंगलुरु में मौजूद प्रदेश सरकार के मंत्रियों की सूची भी निर्वाचन आयोग को दी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बेंगलुरु जाकर जिस तरह से वहां रुके हुए विधायकों से जबरदस्ती मिलने का प्रयास किया, जिस तरह का हंगामा किया और वहां की शांति व्यवस्था के लिये जिस तरह की समस्याएं पैदा की, वो आदर्श आचार संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। भारतीय जनता पार्टी ने दिग्विजय सिंह और मंत्रियों के इस आचरण की शिकायत निर्वाचन आयोग से करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को की गई शिकायत में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह प्रदेश सरकार के 9 मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ बेंगलुरु गए हैं। उनका उद्देश्य बेंगलुरु में रह रहे राज्य विधानसभा के 16 सदस्यों पर इस बात के लिए दबाव डालना है, ताकि वे 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में उन्हें ही वोट दें। शिकायत में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने इन 16 विधायकों पर दबाव डालने की नीयत से उनसे जबरदस्ती मिलने का प्रयास किया, जबकि विधायकों ने दिग्विजय से मिलने से मना कर दिया था। अपनी इस कोशिश में सफल न होने पर दिग्विजय सिंह और उनके साथियों ने बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया तथा कानून व्यवस्था के लिये समस्याएं पैदा कीं। शिकायत में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं, इसलिए उनके द्वारा विधायकों पर इस तरह दबाव डालना, उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews