कोरोना की जांच के लिए विशेष विमान से दिल्ली भेजे गए 900 सैंपल

कोरोना की जांच के लिए विशेष विमान से दिल्ली भेजे गए 900 सैंपल

भोपाल| राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| वहीं टेस्टिंग का दायरा भी बढ़ा है| प्रदेश सरकार द्वारा जिलों में कई टेस्टिंग लैब स्थापित कर सैंपल टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि की गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण और अधिक टेस्टिंग की जरुरत को देखते हुए शुक्रवार को एक विशेष विमान से करीब 900 सैंपल कोरोना की जांच के लिए भोपाल से दिल्ली भेजे गए|

भोपाल में अब तक 6400 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 3800 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें 177 पॉजिटिव आए हैं। करीब 2600 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। दिल्ली भेजे गए यह सभी सैंपल हमीदिया/BHMRC/एम्स में कलेक्ट किये गए हैं। अभी तक इस विमान से 1200 से अधिक सैंपल जांच हेतु दिल्ली भेजे जा चुके है।

विमान को पहले सैनिटाइज करते हैं
इस विशेष विमान में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ समुचित सावधानियां बरतते हुए सैंपल को दिल्ली ले जाते है। विमान को भोपाल एयरपोर्ट स्थित स्टेट हेंगर पर जाने से पूर्व और आने के पश्चात पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है। नगर निगम के एक प्रमुख अमलें को इसे सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews