मध्य प्रदेश में 990 नए कोरोना पॉजिटिव, 13 मौतें, 49 जिलों में नए केस

मध्य प्रदेश में 990 नए कोरोना पॉजिटिव, 13 मौतें, 49 जिलों में नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| आज प्रदेश भर में 990 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हजार 375 हो गई। पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, रोजाना एक हजार के आसपास नए मरीज सामने आ रहे हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17370 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 208 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 16380 सैंपल नेगेटिव और 990 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हजार 375 हो गई। पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कोरोना से 1141 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं|

आज 1105 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे | जिसके बाद प्रदेश में अब तक 35713 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं| प्रदेश में एक्टिव केस के संख्या 10521 हो गई है| भोपाल में 110 इंदौर में 142 ग्वालियर में 83 जबलपुर में 88 नए मामला सामने आया है| 49 जिलों में आज नए केस सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews