9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से, टाइम टेबल जारी

9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से, टाइम टेबल जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं व 11वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होंगी और 29 फरवरी तक चलेंगी। इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय ने भी प्राइमरी व मिडिल की परीक्षा कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके स्कूलों संचालकों को परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में करानी होंगी।

इस बार परीक्षाएं जल्दी निपटाई जा रही हैं। 9वीं व 11वीं की परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होती थी। लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षाओं से पहले कराने के निर्देश जारी किए हैं। यानी 10वीं व 12वीं की परीक्षा से पहले ही दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं करवा ली जाएंगी। बताया जा रहा है अप्रैल मई माह में पंचायत व नगरीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं, जिसके परीक्षाएं जल्दी कराई जा रही हैं।

बोर्ड ने 9वीं व 11 वीं की परीक्षाओं के लिए समय भी निश्चित कर दिया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक होंगी। परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई जाएंगी। प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही आएंगे।

प्राइमरी व मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय व राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक स्कूलों में फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही परीक्षा आयोजित करनी पड़ेगी। प्रश्न पत्र भी बोर्ड की तर्ज पर कराई जाएंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews