कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, CM बोले-‘आप ही सिंधिया-आप ही शिवराज’

कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, CM बोले-‘आप ही सिंधिया-आप ही शिवराज’

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच भाजपा (BJP) का सदस्यता अभियान जारी है| उपचुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री और पूर्व मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करा रहे हैं| शुक्रवार को जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi Silavat) के नेतृत्व में सांवेर के 200 से अधिक काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) भी मौजूद रहे|

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी ज्वाइन करने से खुश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की जीत उपचुनावों में तय हो चुकी है| वहीं इस अवसर पर मौजूद जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि ये सभी सांवेर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले बड़े सामाजिक लीडर हैं| इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने भाजपा ज्वाइन करने वाले नए सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा ‘आप ही तुलसी सिलावट, आप ही भाजपा, आप ही शिवराज सिंह चौहान और आप ही ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, आपको ही यह चुनाव लड़ना और जीतना है’।

कमलनाथ को जो काम करना था, वो किया नहीं
शिवराज ने कहा मुख्यमंत्री बनते ही मैं व्यवस्थाओं में जुट गया और आज प्रदेश में #COVID19 के टेस्ट और इलाज की पर्याप्त व्यवस्थाएं बना दी है, जबकि कमलनाथ तो आईफा जैसे आयोजनों में ही लगे रहते थे। उन्हें जो काम करना था, वो किया नहीं और जो नहीं करना था, उसी में लगे रहते थे। उन्होंने कहा हमने तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर जो भी प्रवासी भाई-बहन आयेंगे, उनके लिए बसे लगायेंगे, चाय-नाश्ता, भोजन करवायेंगे, घर पहुंचायेंगे और कोई तकलीफ नहीं आने देंगे। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को भी प्रणाम करता हूं कि आपने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फिर से मध्यप्रदेश बनायेंगे, फिर से इसे खड़ा कर देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों के साथ कर्जमाफी बहुत बड़ा धोखा था, कांग्रेस ने केवल 6 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। मैं तो ऐसे रास्ते निकालूंगा, जिससे किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसा जाये। दुरावस्था प्रदेश की नहीं होने देंगे, फिर से मध्यप्रदेश बनायेंगे, फिर से इसे खड़ा कर देंगे। आज प्रदेश में #COVID19 से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं और इसे परास्त करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट अब 54% हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews