मध्य प्रदेश में 234 नए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में स्थिति चिंताजनक

मध्य प्रदेश में 234 नए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में स्थिति चिंताजनक

भोपाल | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| राज्य में शुक्रवार को 234 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| इनमे सबसे ज्यादा इंदौर (Indore) में 54 और भोपाल (Bhopal) में 52 नए पाॅजिटिव मिले हैं| भोपाल में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है| तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है| वहीं प्रदेश का रिकवरी रेट 65.3 प्रतिशत हो गया है।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुल 6076 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 23 रिजेक्ट हो गए। वहीं 5842 नेगेटिव और 234 पॉजिटिव निकले। जिन्हे मिलकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है| अब तक कोरोना से 384 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं 5878 मरीज डिस्चार्ज और 2734 केस एक्टिव है। भोपाल में 52 इंदौर में 54 और नीमच में 38 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। भोपाल इंदौर के बाद यह आज का तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। खरगोन में 12 नए पॉजिटिव एवं एक मरीज की मृत्यु हुई है।

रिकवरी रेट 65.3 प्रतिशत
मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश के कोरोना एक्टिव प्रकरणों में निरंतर कमी आ रही है। प्रदेश में कोरोना के नए 234 मरीज मिले, वहीं 241 लोग डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव प्रकरण 2734 हैं, प्रदेश का रिकवरी रेट 65.3 प्रतिशत हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews