मध्य प्रदेश में अब तक 5236 कोरोना पॉजिटिव, 259 नए मामले

मध्य प्रदेश में अब तक 5236 कोरोना पॉजिटिव, 259 नए मामले

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो चूका है| राज्य में सोमवार को 259 नए मामले सामने आये हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक राज्य में अब तक 5236 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं| इनमें से 2435 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, वहीं 252 लोगों की अब तक कोरोना से जान है चुकी है|

मध्य प्रदेश में आज कुल 5373 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 29 रिजेक्ट हो गए। 5114 नेगेटिव पाए गए| वहीं 259 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं| इनमें इंदौर में 95, भोपाल में 38, उज्जैन में 14, धार में 10, ग्वालियर में 7 और खंडवा में 69 मामले शामिल है। रायसेन जिले के सिलवानी और बरेली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

खंडवा मे लगातार कोरोना विस्पोट हो रहा है| सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव व पिछले 24 घंटों में 90 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं खरगोन में 11 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हे मिलकर जिले में अब तक कोरोना से संक्रमितो की संख्या 114 पर पहुँच गई है। उधर छिंदवाड़ा, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, शाजापुर और श्योपुर संक्रमण मुक्त जिले हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कलेक्टर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के माध्यम से लोगों को समझाइश दिलवाएं कि संक्रमित क्षेत्रों में कोई न जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews