इंदौर-चोरी की रिपोर्ट लिखवाने 78 साल के बुजुर्ग की कवायद, पुलिस ने 85 बार थाने से लौटाया

पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जहां पुलिस कमिश्नर ने उनकी शिकायत सुनी और कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : इंदौर जिले के तिलक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक नगर एक्सटेंशन में चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए 78 साल के एक बुजुर्ग को पिछले एक साल से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये परेशान होने एवं पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखने और 85 से अधिक बार वापस लौटाये जाने का मामला सामने आया है।

आयोग का नोटिस 

पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जहां पुलिस कमिश्नर ने उनकी शिकायत सुनी और कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews