भाजपा के एक विधायक ने की क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के पक्ष में दिया वोट

भाजपा के एक विधायक ने की क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के पक्ष में दिया वोट

भोपाल| राज्यसभा (Rajyasabha) की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग (Voting) हुई| किसी भी समय परिणाम सामने आ सकते हैं| इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि भाजपा (BJP) के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की है| खबर है कि कांग्रेस के पक्ष में एक भाजपा विधायक ने वोट किया है|

वोटिंग से पहले क्रॉस वोटिंग की संभावना के चलते पार्टियां अलर्ट थी| इस बीच वोटिंग के बाद सामने आई खबर की माने तो भाजपा की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई है| यह वोट गलती से हुआ या नाराज नेता ने अपना सन्देश देने के लिए भाजपा को झटका दिया है, इसको लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी|

गुना विधायक से हुई क्रॉस वोटिंग, गलती स्वीकारी
क्रॉस वोटिंग की खबर से हड़कंप मच गया है| अब तक भाजपा कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में जुटी हुई थी और विधायकों से कोई चूक न हो इसको लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया | इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग हुई है| सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने क्रॉस वोटिंग की है, उन्होंने पार्टी के सामने गलती स्वीकार भी कर ली है| बीजेपी संगठन के सामने गोपीलाल जाटव ने सफाई देते हुए कहा है कि गलती से क्रॉस वोटिंग हुई|

वोटिंग पूरी, जल्द आएगा परिणाम
राज्‍यसभा के लिये रिक्‍त हुए तीन स्‍थानों लिए वोटिंग पूरी हो गई है। विधानसभा में सुबह से विधायकगण मतदान के लिए पहुंच गए थे और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान किया। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मतदान करने पहुंचे। आखिरी वोट कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने डाला। कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से पीपीई किट में मतदान करने पहुंचे। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews