चार लोगों को भोपाल से दिल्ली ले जाने शराब कारोबारी ने किराये पर लिया 180 सीटर प्लेन

चार लोगों को भोपाल से दिल्ली ले जाने शराब कारोबारी ने किराये पर लिया 180 सीटर प्लेन

भोपाल| देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने घर लौटने के लिए सड़कों पर पैदल चलते लोगों को आपने देखा होगा| हर कोई अपने घर जाने इस समय संघर्ष करते नजर आया| इस संकट के समय मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक ऐसी खबर सामने आई जिससे हर कोई हैरान है| एक शख्स ने सिर्फ 4 लोगों को भोपाल से दिल्ली पहुंचाने के लिए 180 सीटों वाला पूरा प्लेन ही किराए पर ले लिया।

इस शख्स ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने परिवार के सदस्यों को हवाईअड्डे और विमान में भीड़ से बचाने के लिहाज से ऐसा किया| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स एक बड़ा शराब कारोबारी है। जिसने एक चार्टर्ड विमान से अपनी बेटी, उनके दो बेटियों और एक नौकरानी को दिल्ली के लिए रवाना किया। यह सभी पिछले दो महीने से भोपाल में लॉकडाउन के कारण बंद थे।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि एयरबस-320 180 सीटर विमान सोमवार (25 मई ) को दिल्ली से केवल चालक दल के सदस्यों के साथ यहां पहुंचा और केवल चार यात्रियों को लेकर वापस रवाना हो गया. विमान में सवार चार यात्रियों के लिए ही यह विमान किराए पर लिया गया था| विमानन विशेषज्ञों के अनुसार एक एयरबस-320 को किराए पर लेने का खर्च करीब 20 से 25 लाख रुपए होने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews