अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की भोपालवासियों से अपील, देखिये वीडियो

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की भोपालवासियों से अपील, देखिये वीडियो

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी शुरुआत से ही कोरोना की चपेट में है| भोपाल (Bhopal) में संक्रमितों का आंकड़ा 1200 के पार पहुँच चुका है| इस बीच प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने भोपालवासियों से अपील की है| साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है, घबराना नहीं है, बल्कि पूरी एहतियात बरतना जरूरी है|

कोरोना के खिलाफ जागरूकता के लिए भोपाल नगर निगम के माध्यम से वीडियो जारी कर शर्मिला टैगोर ने कहा कि भोपाल के लोगों से मेरा रिश्ता बेहद ही अजीज है| टाइगर मियाँ के जाने के बावजूद में और मेरी बेटी सबा यहां के लोगों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं| इसीलिए मुझे जरूरी लगता है कि इस मुश्किल समय में मैं आपको आगाह करून| उन्होंने कहा कोरोना वायरस से डरना नहीं है, घबराना नहीं है, बल्कि पूरी एहतियात बरतना जरूरी है| जरुरी काम होने पर ही घर के बाहर जाइये, मास्क जरूर पहनें और आपस में सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें| हाथों को 20 सेकंड तक धोएं और साफ़ रखें| उन्होंने कहा अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखें, मुझे यकीन है यह वक्त गुजर जाएगा और हम जल्द मिलेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews