AUDIO VIRAL: सिपाही का दर्द “साहब की बीबी को सैल्यूट क्यों”

a-audio-viral-in-madhy-pradesh

भोपाल।

मध्यप्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों और पुलिसकर्मियों की पीड़ा को एक पूर्व आरक्षक ने गृह मंत्री बाला बच्चन के सामने रखी है। पूर्व आरक्षक और गृहमंत्री के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह आईपीएस अफसरों के बंगले पर अवैध रूप से अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और उनके द्वारा प्रताड़ित किया जाने का मुद्दा उठाया है साथ ही यह भी कहा कि आईपीएस अफसरों की बंगले पर तैनात आरक्षकों को उनकी पत्नियों को भी सैल्यूट करना पड़ता है, यह कैसा सिस्टम है

वायरल ऑडियो में खुद का नाम नंदकुमार चौहान बताने वाले शख्श ने गृहमंत्री को फोन कर आईपीएस अफसरों की प्रताड़ना के मुद्दे का जिक्र करते हुए अपनी शिकायत की है जिसका ऑडियो वायरल हुआ है, यह शख्श खुद को नीमच जिले का निवासी बता रहा है और अफसरों की प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस की नौकरी छोड़ चुका है। पूर्व आरक्षक की बात पर गृहमंत्री आश्वासन भी दे रहे हैं और उन बिंदुओं पर एक्शन लेने की बात भी कर रहे हैं जिसका जिक्र उस शख्स ने ऑडियो में किया है।

ऑडियो में गृहमंत्री यह भी कह रहे कि उन्होंने उज्जैन में आईटी संभाग की बैठक रखी है, जिसमें इन मुद्दों को लेकर जिक्र किया जाएगा।आडियो में शख्स सबूत देने की बात भी कर रहा है।साथ ही शख्स कह रहा है कि आरक्षकों से अधिकारी बच्चों को स्कूल छोड़ने, पत्नी के सल्यूट करने जैसा कोई रुल नही है, फिर भी ऐसा किया जा रहा है। मेरे पास इन सबके सबूत है।अगर आप कार्रवाई करेंगें तो मैं सबूत दे दूंगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews