किसानों के लिए बड़ा फैसला, आधार कार्ड के कारण फसल बीमा से वंचित किसानों को भी मिलेगा लाभ

किसानों के लिए बड़ा फैसला, आधार कार्ड के कारण फसल बीमा से वंचित किसानों को भी मिलेगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड नहीं होने के कारण फसल बीमा योजना से वंचित हुए किसानों को भी अब बीमा का लाभ मिल सकेगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से फोन पर चर्चा कर इसका अनुमोदन प्राप्त कर लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 सितंबर से फसल बीमा के 4.5 हजार करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की घोषणा कर चुके हैं, इसके पूर्व 80 हजार लाभ से वंचित हो रहे किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने फसल बीमा योजना की अवधि बढ़ाने के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार जताते हुए बताया कि इस वर्ष अतिवर्षा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है और फसल बीमा की अवधि बढ़ाने से राज्य के किसानों को क्षतिपूर्ति मिल सकेगी। इसी के साथ अब आधार कार्ड नहीं होने के कारण फसल बीमा योजना से वंचित होने वाले किसानों को भी बीमा का लाभ मिल सकेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews