उपचुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा ‘हाथ’

उपचुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा ‘हाथ’

भोपाल|रविंद्र सिंह राजपूत| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) को लेकर सियासी शतरंज की बिसात बिछनी शुरू हो गई हैं। भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) द्वारा एक दूसरे के खेमे में सेंध लगाने का सिलसिला तेज हो गया है| इसी क्रम में गुरूवार को कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया| आज बीजेपी के बड़े नेता अजब सिंह कुशवाह (Ajab Singh Kushwah) ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।

विधानसभा चुनाव 2018 में मुरैना जिले की सुमावली सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे अजब सिंह कुशवाह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं| कुशवाह को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अजब सिंह कुशावाहा सुमावली विधानसभा सीट से हैं और बीजेपी की टिकट पर साल 2018 में उन्होंने सुमावली सीट से चुनाव भी लड़ा था ।

सुमावली सीट के दोनों प्रत्याशियों ने बदला दल
2018 के विधानसभा चुनाव में सुमावली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अजब सिंह कुशवाह और कांग्रेस ने ऐंदल सिंह कंषाना को चुनाव मैदान में उतारा था| जिसमे कंषाना यहां से विधायक बने| लेकिन पिछले दिनों हुए सियासी घटनाक्रम में कंषाना ने इस्तीफ़ा देकर भाजपा का दामन थाम लिया|

उपचुनाव में फिर हो सकता है रोचक मुकाबला
कांग्रेस में प्रवेश के बाद संभावना यही जताई जा रही है कि पार्टी अजब सिंह को उपचुनाव में सुमावली सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर एक बार फिर वही मुकाबला होगा| प्रत्याशी वही और दल अलग अलग होंगे| कंषाना को भाजपा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है| कंषाना ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews