राजधानी में फिर बेजुबान जानवर से क्रूरता, कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला

राजधानी में फिर बेजुबान जानवर से क्रूरता, कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला

भोपाल ,डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक बार फिर कुत्ते (Dog) के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है| श्यामला हिल्स में स्थित जनजातीय संग्रहालय में एक सफाईकर्मी ने कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला| पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है|

जानकारी के मुताबिक, मामला रविवार शाम जनजातीय संग्रहालय का है, जहां लोगों ने आवारा कुत्तों की शिकायत सफाईकर्मी विनोद को कि यहां आवारा कुत्ते लोगों को काटते है| इस पर विनोद ने कुत्तो को दौड़ाया और एक कुत्ते को डंडे से पीटना शुरू कर दिया| इस दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने उसे कुत्ते की पिटाई करने से रोका भी| लेकिन जब उसने महिला की बात नहीं सुनी तो| उन्होंने पशु प्रेमी हर्षवर्धन नगर निवासी प्रभांशु रंजन शुक्ला को इसकी सूचना दी| सफाईकर्मी के बेरहमी से पिटाई के कारण कुत्ते की मौत हो गई|

इसके बाद प्रभांशु शुक्ला अपने साथियों के साथ संग्रहालय पहुंचे और श्यामला हिल्स थाने में कुत्ते की हत्या किए जाने की शिकायत की। अभी विनोद की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रभांशु रंजन शुक्ला ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे मौका ए वारदात पर बहुत सारी जगह खून के धब्बे थे और हमने तत्काल नजदीकी थाने से संपर्क किया। वहां शिकायत की| मौके पर सीसीटीवी में बेजुबान जानवर की पिटाई कैद हुई है| बेजुबान जानवर की बॉडी को कब्जे में लेकर उसे तत्काल राज्य पशु चिकित्सालय को भेजा गया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद वह बॉडी मुझे सुपुर्द की गई। जिसे मैंने दफनाया है। पशु प्रेमी प्रभांशु शुक्ला ने सरकार से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है|

बीते दिनों राजधानी भोपाल से ही एक कुत्ते से क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को मौज मस्ती कर रहे कुछ युवकों ने बनाया था। वीडियो में एक युवक एक कुत्ते को तालाब किनारे से उठाकर तालाब में फेंकते नजर आ रहा था। जिसे बाद में कुछ पशु प्रेमी ने ढूंढ निकला था| जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews