मप्र में 14 अगस्त तक मंत्रियों के दौरे रद्द, विधायक हो या सांसद मास्क लगाना जरूरी

मप्र में 14 अगस्त तक मंत्रियों के दौरे रद्द, विधायक हो या सांसद मास्क लगाना जरूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 14 अगस्त तक मंत्रियों के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। विधायकों, सांसदों के भी सार्वजानिक कार्यक्रम नहीं होंगे| गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा है कि 14 अगस्त तक किसी भी मंत्री का सार्वजनिक दौरा नहीं होगा। विधायक, सांसदों के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे, माइक लगाकार कोई कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक बैठक करना है तो वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से घर से ही कर सकते, घर पर भी पांच लोग से ज्यादा लोगो से नहीं मिलना है।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मास्क लगाना सभी के लिए आवश्यक है। आम जनता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी को मास्क जरूर लगाना है। वहीं विधायक, सांसद या कोई भी जनप्रतिनिधि हो सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। नरोत्तम मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि 14 अगस्त तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews