नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ सस्पेंड, वित्तीय अनियमितता के आरोप

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| वित्तीय अनियमितता के आरोप में घिरे रीवा जिले के सिरमौर नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दयाराम मिश्रा पर गाज गिरी है| मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने दयाराम मिश्रा को गंभीर वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं और कर्त्तव्यों में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार निलंवन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय रीवा रहेगा। बताया गया कि नगर पालिक अधीकारी के द्वारा नियम-कायदे की अनदेखी करते हुए पांच लाख रुपए के अग्रिम भुगतान कर ली गई। जिसमें दो लाख रुपए का बाउचर भुगतान कर लिया है। इतना ही नहीं दैनिक वेतन श्रमिकों के वेतनमान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

आरोप है कि सीएमओ श्री मिश्र ने नगर परिषद में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में 901 व्यक्तिगत टायलेट निर्माण की स्वीकृति दी गई थी जिसमें ठेकेदार से सांठगांठ कर महज 60 टायलेट निर्माण कराए गए हैं। तत्कालीन ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के बाद नियम कायदे की अनदेखी कर ठेकेदार को अमानत राशि वापस कर दी गई।वित्तीय वर्ष 219-20 में विभिन्न साइज के पाइप, विद्युत सामग्री, बोर, साफ-सफाई आदि सामग्री को नियम-कायदे की अनदेखी कर खरीद की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews