उपचुनाव से पहले कांग्रेस का एक्शन, इन पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

उपचुनाव से पहले कांग्रेस का एक्शन, इन पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

भोपाल| कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-Election) से पहले पार्टी के अंदर छटनी शुरू कर दी है| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के भाजपा (BJP) में जाते ही कई नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने खुलकर सिंधिया का समर्थन किया था| अब कांग्रेस उपचुनाव से पहले ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है| इधर, शुक्रवार को कांग्रेस ने पांच पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया|

जिन पदाघिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उनमे राजेश पांडे (महामंत्री मप्र कांग्रेस कमेटी), पप्पू शर्मा (उपाध्यक्ष,इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी), मनोज मिश्रा (उपाध्यक्ष,इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी), लक्की अवस्थी (कोषाध्यक्ष, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी), योगेश गेंदर (उपाध्यक्ष, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी) शामिल है। इन्हे पार्टी विरोधी गतिविधियो के कारण बाहर किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews