विधायकों के नए विश्राम गृह का निर्माण जल्द, प्रथम चरण में बनेंगे 102 फ्लैट

विधायकों के नए विश्राम गृह का निर्माण जल्द, प्रथम चरण में बनेंगे 102 फ्लैट

भोपाल| मध्‍यप्रदेश विधान सभा के सदस्‍यों के लिए शीघ्र ही सर्व-सुविधा युक्‍त नवीन विश्राम गृह का निर्माण कराया जायेगा । यह बात मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्‍वर शर्मा ने आज नये विश्राम गृह के स्‍थल अवलोकन के दौरान कही ।

श्री शर्मा ने आज विधायक विश्राम गृह परिसर में विधायकों के लिये पुराना पारिवारिक खण्‍ड एवं खण्‍ड क्रमांक-एक के स्‍थल पर बनाये जाने वाले नये विश्राम गृह के स्‍थल का निरीक्षण किया उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि इस संबंध में सभी दलों से चर्चा की जायेगी तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण से संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

नए विश्राम गृह की कार्य योजना विगत दस वर्षों से स्‍थल चयन न होने के कारण लंबित थी । नवीन विश्राम गृह पांच माले के होंगे जिसके प्रथम चरण में 102 फ्लैट बनाये जायेंगे । स्‍थल निरीक्षण के दौरान विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह एप्‍को की चीफ आर्किटेक्‍ट श्रीमती संध्‍या व्‍यास तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews