कोरोना का कहर, MP में आंकड़ा पहुंचा 4 हजार पार, 187 नए पॉजिटिव मिले

कोरोना का कहर, MP में आंकड़ा पहुंचा 4 हजार पार, 187 नए पॉजिटिव मिले

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ़्तार बढ़ती जा रही है| कोरोना पॉजिटिव (Corona POsitive) का आंकड़ा चार हजार के पार हो चुका है| सोमवार को प्रदेश में 187 नए मामले सामने आये हैं| जिन्हे मिलकर राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4173 हो गई है| मध्य प्रदेश के 52 में से 42 जिलों में संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। अब तक कोरोना से 144 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2004 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र द्वारा जारी बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक 4208 जांच में से 3977 की रिपोर्ट निगेटिव आई है| वहीं 44 जांच रिजेक्ट हो गई है| इंदौर 2016, भोपाल 858, उज्जैन 269, जबलपुर 147, खरगोन 95, धार 89, रायसेन 65, खंडवा 85, बुरहानपुर 60, मंदसौर 56, देवास 56, होशंगाबाद 37, नीमच 38, बड़वानी 26, ग्वालियर 31, रतलाम 28, मुरैना 25, आगरमालवा और विदिशा में 13-13, सागर 10, शाजापुर 8, छिंदवाड़ा 5, भिंड 8, श्योपुर 4, अलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, शिवपुरी, टीकमगढ़, सतना और रीवा में 3-3, झाबुआ, सीहोर, डिंडोरी और अशोकनगर में 2-2, बैतूल, गुना, सीधी, पन्ना, मंडला और सिवनी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला।

बुरहानपुर में 35 नए मामले
बुरहानपुर जिले में बुधवार को 35 नए मामले सामने आये हैं| बुरहानपुर जिले में मिले 35 नए मरीजों में से सबसे अधिक रास्तीपुरा, फिर पाटीदार कॉलोनी, बुधवारा और शाहपुर क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. विक्रम वर्मा के अनुसार जिले में अब तक 96 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है, वहीं 14 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 76 का इलाज चल रहा है।
वहीं धार, खरगोन, रतलाम और देवास में तीन-तीन मरीज मिले। धार जिले के धरमपुरी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इन्हें मिलाकर अब जिले में संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews