मंत्रालय में कोरोना से हड़कंप, बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध

मंत्रालय में कोरोना से हड़कंप, बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल(Bhopal) में बढ़ता कोरोना का ग्राफ जहां सरकार की टेंशन बढ़ा रहा है|वहीं सरकारी दफ्तरों पर भी कोरोना का संकट छाया हुआ है| मंत्रालय (Mantralay) में बुधवार को ऊर्जा विभाग में अटैच कंसलटेंसी के एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है। इससे पहले भी मंत्रालय के कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं|

ऊर्जा विभाग में अटैच कंसलटेंसी के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्रालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी दिया है। बता दें कि मंत्रालय में अब तक तीन कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक कर्मचारी की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के कर्मचारियों के अलावा मध्यप्रदेश के केवल ऐसे अधिकारी/ कर्मचारी जो शासकीय कार्य से मंत्रालय आए हैं, उनके अलावा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को प्रवेश नहीं देने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में बताया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय, विशेष सहायक, मंत्री गण तथा प्रमुख सचिव एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी अधिग्रहण पत्रक के धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जा सकता है। अन्य किसी भी आधार पर गैर सरकारी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews