कोरोना की रिपोर्ट लेकर जा रहे थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, CM ने जताया दुःख

कोरोना की रिपोर्ट लेकर जा रहे थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, CM ने जताया दुःख

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में स्थित धरमपुर पुलिस थाना के प्रभारी एमडी शाहिद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोरोना (Corona) पीड़ित मरीज की रिपोर्ट संबंधी कार्य से पन्ना आ रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है|

रविवार की रात धरमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की जानकारी लेकर थाना प्रभारी एमडी शाहिद पन्ना जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में अजयगढ़ घाटी के पास उनका वाहन एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया था। जबलपुर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल आरक्षक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया
थाना प्रभारी की हादसे में मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया| उन्होंने लिखा ‘संदिग्ध मरीज़ की रिपोर्ट ले जाते हुए सड़क दुर्घटना में असमय काल कवलित होने वाले धरमपुर, पन्ना थाना प्रभारी श्री एमडी शाहिद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें, यही प्रार्थना है’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews