भयावह हालात: MP में कोरोना एक लाख पार, 24 घंटे में मिले 2552 नए केस

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) हर दिन भयावह रूप धारण करता नजर आ रहा है| शुक्रवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो गया है| पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2552 नए पॉजिटिव सामने आये हैं| आज 2554 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

प्रदेश में कोरोना अगस्त के मुकाबले सितंबर में दोगुना रफ़्तार से बढ़ रहा है| शुक्रवार को आई सरकारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100458 पहुँच गया है| अब तक 76,952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,901 लोगों की मौत हुई है। स्वस्थ होने की दर 76 फीसद और संक्रमितों में मौत की दर 1.89 फीसद है।

कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1901 हो गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21605 हो गई है। सितंबर में 36,493 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। अगस्त में 32,159 आये थे, इस तरह सितंबर के 18 दिनों में ही सभी रिकार्ड टूट गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews