पूर्व मंत्री का दावा- ‘सभी सिंधिया समर्थक बनेंगे मिनिस्टर, ‘महाराज’ बनेंगे केंद्रीय मंत्री’

पूर्व मंत्री का दावा- ‘सभी सिंधिया समर्थक बनेंगे मिनिस्टर, ‘महाराज’ बनेंगे केंद्रीय मंत्री’

ग्वालियर। अतुल सक्सेना|  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सिंधिया समर्थक नेता इमरती देवी (Imarti Devi) ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होना हो या सिंधिया जी के केंद्र में मंत्री बनने की बात हो हमसे ज्यादा चिंता कांग्रेस को है। इमरती देवी ने दावा किया कि सिंधिया जी (Jyotiraditya scindia) जल्दी ही केंद्र में मंत्री बनेंगे और सिंधिया समर्थक सभी पूर्व मंत्री जल्दी ही प्रदेश सरकार में मंत्री बनेंगे। इमरती देवी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं, उनके इस बयान से सियासत गरमा गई है|

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में शामिल होने आई सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कौन मंत्री बनेगा कौन नहीं इसकी हमसे ज्यादा चिंता कांग्रेस को है। सिंधिया जी के केंद्र में मंत्री बनाये जाने के सवाल पर इमरती देवी ने दावा किया कि अगर कोरोना संकट नहीं होता तो अब तक सिंधिया मंत्री बन गए होते। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी जल्दी ही केंद्र में मंत्री बनेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी सिंधिया समर्थक सभी पूर्व मंत्री एक बार फिर मंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं। शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन से हाल ही में मुलाकात की है और ऐसे में इमरती देवी का बयान आना बहुत मायने रखता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews