भोपाल समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) में बदलाव जारी है| ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वहीं शनिवार को अचानक बदले मौसम के कारण राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश हुई| मौसम विभाग (weather department) ने अगले 24 घंटे कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain) और तेज हवा चलने की संभावना जताई है|

राजधानी भोपाल (Bhopal) में दिन भर चटक धुप रही, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई| इसके बाद बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होने लगी। जोरदार बारिश शहर के सभी इलाकों में हुई। लोगों को बारिश से तपिश से राहत मिली। वहीं तेज हवा चलने के कारण कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है| मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जबलपुर में 41.9 और ग्वालियर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक होशंगाबाद संभाग के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, डिंडोरी, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी, वहीं इनमें से कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि होशंगाबाद संभाग के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, डिंडोरी, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews