कोरोना की जंग में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों की सहायता के लिए बनी हेल्प डेस्क

कोरोना की जंग में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों की सहायता के लिए बनी हेल्प डेस्क

भोपाल| कोरोना (Corona) के खिलाफ जंग लड़ते शहीद हुए मध्यप्रदेश पुलिस (MP POLICE) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार जनों को सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) में “हेल्प-डेस्क” का गठन किया गया है। प्रदेश के गृह एवं लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में इसके निर्देश दिए थे|

गृह मंत्री के निर्देशों के परिपालन में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने आज एक आदेश जारी कर हेल्प डेस्क का गठन कर दिया है। कोविड- 19 संक्रमण से पैदा हुई विपरीत परिस्थियों में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराने में हेल्प डेस्क समन्वय का काम करेगी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक प्रशांत खरे को हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया है। श्री खरे का मोबाइल फोन नंबर 94253-43017 एवं कार्यालय के फोन नंबर 0755-2440037, 2501105 व 2443315 है। इनकी सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा के उप पुलिस अधीक्षक महेन्द्र राय को नियुक्त किया गया है। श्री राय का मोबाइल फोन नंबर 7999122166 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews