कमलनाथ की मांग, ‘तीन माह के बिजली बिल माफ करे शिवराज सरकार’

कमलनाथ की मांग, ‘तीन माह के बिजली बिल माफ करे शिवराज सरकार’

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी में प्रदेश की जनता का बिजली बिल माफ़ करने की मांग की है| कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर शिवराज सरकार से आम जनता का तीन माह का बिजली बिल (Electricity Bill) माफ करने के साथ ही कामकाज बंद होने से प्रभावित उद्योगों का बिल माफ कर राहत देने की बात कही है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘बिजली बिलों को लेकर हम शिवराज सरकार से कई बार मांग कर चुके है कि लाकडाउन को देखते हुए प्रदेश की जनता का तीन माह का बिजली बिल तत्काल माफ किया जाएं’ | इसके अलावा उन्होंने उद्योगों के बिजली बिल में भी राहत देने की बात कही है|

उद्योगों को दी जाए राहत
कमलनाथ ने लिखा ‘हम माँग करते है कि देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश सरकार भी उद्योगों को इस संकट काल में भी आ रहे भारी भरकम बिजली बिलों में राहत प्रदान करे। लॉकडाउन की अवधि में क़रीब 60 दिन से उद्योग बंद पड़े है , फिर भी उन्हें लाखों के बिल थोपे जा रहे है’। उन्होंने कहा ‘फ़िक्स चार्ज से लेकर न्यूनतम यूनिट चार्ज , लाइन लॉस चार्ज , विलंब चार्ज सहित अन्य चार्ज में लॉकडाउन की अवधि में सरकार छूट प्रदान कर उन्हें राहत प्रदान करे’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews