मप्र में थाना प्रभारियों के तबादले, अवैध उत्खनन मामले में नपे निरीक्षक

मप्र में थाना प्रभारियों के तबादले, अवैध उत्खनन मामले में नपे निरीक्षक

भोपाल|पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के तबादले (Transfer) किये गए हैं, जिनके तबादले हुए हैं उनमे भिंड, मुरैना, सागर और विदिशा में पोस्टेड थे| इसे अवैध उत्खनन के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है| प्रदेश के भिंड में डीआईजी चंबल राजेश हिंगणकर अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं| हाल ही में उन्होंने सिंध नदी की रेत खदानों पर छापामार कार्रवाई के बाद लहार थाना प्रभारी राजेश सिंह तोमर , भारौली थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया एवं भारौली थाने का चालक आरक्षक शिवा को निलंबित कर दिया था।

मंगलवार को ही श्योपुर से भिंड में अटैच दो आरक्षकों को डीआईजी चंबल ने निलंबित किया था जिन पर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्तता का आरोप था। पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला सूची में 13 पुलिसकर्मियों के नाम है| इनमे निरीक्षक और उप निरीक्षक शामिल हैं| यह सभी भिंड, मुरैना, सागर और विदिशा में पोस्टेड थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews