पकड़ा गया युवतियों को नुकीली चीज मारकर घायल करने वाला, पत्नी से लड़ाई के बाद देता था वारदात को अंजाम

पुलिस ने आरोपी की तलाश में 900 से ज्यादा कैमरों के cctv फुटेज चेक किए, 600 बदमाशों का रिकार्ड खंगाला, 100 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया।
MP POLICE

railway property thief

भोपाल में सड़क पर चलती युवतियों को घायल करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पिछले 06 दिनों में न सिर्फ 900 कैमरे खंगाले बल्कि 600 बदमाशों का पिछला रिकॉर्ड खंगाला, इसके साथ ही 100 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में भी लिए, फिर भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुँच पाई। आरोपी ने 29 जनवरी को पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में अलग अलग 04 युवतियों को नुकीली चीज मारकार घायल किया था।

सुनसान, अंधेरी रात में बनाता था शिकार 

29 जनवरी की अंधेरी रात में पिपलानी इलाके में आरोपी ने सबसे पहले वारदात को अंजाम दिया, आरोपी ने सड़क पर जा रही युवतियों को अचानक पीछे से किसी नुकीली चीज से घायल कर दिया, युवक पिपलानी में वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया, युवक ने इसके कुछ देर बाद अयोध्या नगर इलाके में घर के बाहर टहल रही युवती को भी इसी तरह घायल कर दिया, एक ही दिन में महज कुछ घंटों में सिरफिरे युवक की हरकत ने सनसनी फैला दी, पुलिस उसे तलाशने में जुट गई, लेकिन दिन गुजरते जा रहे थे, पुलिस टीमें बढ़ती जा रही थी, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं था, पुलिस ने इस बीच न सिर्फ भोपाल बल्कि आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी, पुलिस ने आरोपी की तलाश में 900 से ज्यादा कैमरों के cctv फुटेज चेक किए, 600 बदमाशों का रिकार्ड खंगाला, 100 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया लेकिन नतीजा सिफर रहा।

ऐसे खुला राज 

पुलिस आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही थी लेकिन आरोपी को पुलिस का कोई डर नहीं था, वो एक बार फिर वारदात को अंजाम देने छोला इलाके में निकला, वो घटना को अंजाम दे पाता, उसके हुलिये ने उसका राज खोल दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही उसकी मोटरसाइकिल के टूटे अगले हिस्से ने भी साफ कर दिया की आरोपी यही है, दरअसल एक युवती को घायल करने की फिराक में युवती के बॉयफ्रेंड से आरोपी का विवाद हुआ उसी दौरान आरोपी की गाड़ी का अगला हिस्सा टूट गया, इसी टूटे हिस्से से उसके कटर मेंन होने की पुष्टि हो गई।

2014 में भी की थी वारदात 

पकड़ा गया आरोपी देवेन्द्र अहिरवार सागर का रहने वाला है, 2014 में भी सागर में उसने इसी तरह चाकू से लड़कियों को घायल किया था, जिसके बाद उसे जेल की सजा भी मिली, इसके बाद वह भोपाल आ गया और उसने एक बार फिर इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लेबर का काम करता है, पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका पत्नी से विवाद होता है और इसी गुस्से में उसने इस तरह की घटनाओ को अंजाम दिया, आरोपी के मोबाईल से कई आपत्तिजनक विडिओ भी मिले है, पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि आरोपी ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक कई और बड़ी गंभीर घटनाओ को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की अब पूरी कुंडली खंगाल रही है, वही इस सिरफिरे आरोपी के पकड़े जाने से महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews