राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया का भारी विरोध, लोगों ने घेरकर लगाए नारे

राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया का भारी विरोध, लोगों ने घेरकर लगाए नारे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गर्म है| जनता के बीच नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है| इस बीच लोगों की नाराजगी का सामने भी उन्हें करना पड़ रहा है| राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा| कांग्रेस ने इसका वीडियो वायरल किया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान दंडोतिया का विरोध किया जा रहा है। इस पर मंत्री गिर्राज दंडोतिया धमकी देते नजर आ रहे है। यह मामला दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतहरा का बताया जा रहा है| इस दौरान राज्य मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हो रही है| इस बीच मंत्री लोगों को धमकाते हुए भी नजर आ रहे हैं| ग्रामीणों और मंत्री के बीच गहगहमी का माहौल नजर आ रहा है|

कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- ‘राज्यमंत्री डंडोतिया का विरोध. दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतहरा में आज मप्र शासन के क़ृषि राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया का भारी विरोध हुआ।आक्रोशित ग्रामीणों से राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया ने कहा कि मैं तुम्हें झूठे केस में फसा दूँगा मैं राज्य मंत्री हूँ मप्र शासन मे’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews