MP Board: 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के नए प्रवेश-पत्र जारी, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

MP Board: 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के नए प्रवेश-पत्र जारी, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam) 9 जून से शुरू होने जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के नवीन प्रवेश पत्र (Admit Card) गुरुवार को जारी कर दिए गए। यह सभी शेष विषयों और परिवर्तित जिले के नाम के साथ हैं। जिन्हें संबंधित संस्था या छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

लॉकडाउन व अन्य कारणों से कई विद्यार्थी अपने निवास के बजाय प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे हुए थे। ऐसे विद्यार्थी जहां हैं उस जिले के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें एमपी ऑनलाइन के कियोस्क व पोर्टल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर अनुमति ले सकते हैं। अगर वे पूर्व जिले के परीक्षा केंद्र से ही पेपर देना चाहते हैं, तो स्थानांतरित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी।

एक घंटे पहले पहुंचना होगा
12वीं के परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले ही सेंटर पहुंचना होगा। यहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना को लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी को दूर-दूर बैठाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन न करने पर भी दे सकेंगे परीक्षा
यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाया है, तो ऐसे छात्र को जिला शिक्षा अधिकारी छात्र के आवेदन पर ही परीक्षा में शामिल कर सकेंगे तथा इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा मण्डल को देंगे। मण्डल ने यह सुविधा इसलिये दी है कि कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रहे।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिये जिले में (सम्पूर्ण केन्द्र परिवर्तन को छोड़कर) निर्धारित उप केन्द्र पर शामिल छात्रों के प्रवेश-पत्र मूल परीक्षा केन्द्र के नाम से ही जारी किये गये हैं। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्ष छात्रों को उप केन्द्र की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जिन जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिये सम्पूर्ण केन्द्र परिवर्तन किये गये हैं, उन छात्रों के प्रवेश-पत्र नवीन शिक्षा केन्द्र अंकित कर जारी किये गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews