4 और 5 अगस्त को मंदिरों में गूंजेगी रामधुन, सुंदरकांड के रिकॉर्ड बजाने की अनुमति, आदेश जारी

4 और 5 अगस्त को मंदिरों में गूंजेगी रामधुन, सुंदरकांड के रिकॉर्ड बजाने की अनुमति, आदेश जारी

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के ऐतिहासिक मौके पर देश और दुनिया की नजरें टिकी हुईं हैं| पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर अयोध्या पूरी तरह से सजकर तैयार है। वहीं मध्य प्रदेश में मंदिरों में रामधुन गूंजेगी| अध्यात्म विभाग ने प्रदेश के शासकीय मंदिरों में लाउडस्पीकर पर रामधुन, सुंदरकांड और दीप प्रज्ज्वलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से घरों को 4 व 5 अगस्त की रात दीपोत्सव से सजाने की अपील की थी| वहीं प्रदेश के सभी सरकारी मंदिरों में 4 से 5 अगस्त को मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे, साथ ही राम धुन सुनाई जाएगी, मंदिरों में सुंदरकांड के रिकॉर्ड बजाने की भी अनुमति होगी| अध्यात्म विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं|

अध्यात्म विभाग की उपसचिव किरण मिश्रा ने आदेश में कहा है कि इस दौरान मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन होना जरूरी है। कार्यक्रम के लिए अलग से कोई धनराशि नहीं दी जाएगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews