आरोप प्रत्यारोप पर विश्वास सारंग का एक नया बयान

आरोप प्रत्यारोप पर विश्वास सारंग का एक नया बयान

भोपाल: हॉर्स ट्रेडिंग (Horse Trading ) को लेकर लगातार सियासी उठापटक जारी है। सभी भाजपा और कांग्रेस के नेता एवं मंत्री एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है उन्हें जब जो मर्जी आता है वह कर देते हैं। रातों रात डीजी को बदल दिया जा रहा है। असंतोष चरम पर है। कांग्रेस का विधायक जब इस्तीफा भेजता है तो कहा जाता है कि कोई इस्तीफा नहीं हुआ है।

इसी के बीच कमलनाथ पर निशाना साधते हुए विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने कहा कि मुख्य मुद्दा है कि एक कांग्रेस का विधायक जो तीसरी बार का विधायक है | उसे समय विधायक माना गया जब कोई कांग्रेस की तरफ मुंह करके सोता नहीं था | उसकी ऐसी क्या परिस्थितियां बनी जो उसे सरकार से असंतुष्ट होकर इस्तीफा देना पड़ा, उन्होंने किसान की समस्या उठाई और कहा है कि वह जनता जिन्होंने मुझे विधायक बनाया है उनके साथ मैं न्याय नहीं कर पाया हूँ, मुझे लगता है कि मुद्दा इसी बात से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का एक विधायक इस्तीफा देता है और आप अपनी राजनीतिक स्थिति को ठीक करने के लिए उसे झूठलाते हो | मुछे अच्छा लगता, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करते कि कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफा क्यों दिया | बल्कि इस बात की चिंता नहीं करते की किसको झूठलाया गया |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews