बंगला पॉलिटिक्स में नया मोड़, पूर्व मंत्री भनोट को वापस मिला बंगला

बंगला पॉलिटिक्स में नया मोड़, पूर्व मंत्री भनोट को वापस मिला बंगला

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच बंगला पॉलिटिक्स से सियासत गरमाई हुई है| सरकार ने पूर्व सरकार में मंत्री रहे विधायकों को बंगले खाली करने का नोटिस जारी किया था| वहीं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट (Tarun BHanot) का बँगला सील कर दिया| इस बीच शुक्रवार को इस मामले नया मोड़ आया| भनोट के सरकारी आवास की सील संपदा संचालनालय ने खोल दी है और उनके स्टाफ को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है|

दरअसल, कांग्रेस के 23 विधायकों को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस संपदा संचालनालय ने 4 दिन पहले दिया था। लेकिन विधायकों ने न तो बंगले खाली किए और न नोटिस का जवाब दिया। ऐसे में बुधवार को संपदा के अफसरों ने विधायक तरुण भनोट के सरकारी बंगले को सील कर दिया था। मामले को लेकर जमकर बवाल शुरू हो गया| कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई थी| जिसके बाद शुक्रवार को भनोट के सरकारी आवास की सील संपदा संचालनालय ने खोल दी|

शुक्रवार देर शाम तहसीलदार ने सील खोलकर बंगला वापस भनोट के स्टाफ को बुलाकर सुपुर्द किया। साथ ही सुपुर्दनामा भी बनाकर दिया। भनोट का बंगला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अलॉट भी हो गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews